Friday, May 3, 2024

लखनऊ में तैनात आयकर विभाग (IT) के अपर आयुक्त अमित निगम के खिलाफ ,अब CBI गाजियाबाद ने आय से 86% फीसदी अधिक संपत्ति होने का मुकदमा किया दर्ज

- Advertisement -

AIN NEWS 1: लखनऊ में तैनात आयकर विभाग (IT) के अपर आयुक्त अमित निगम के खिलाफ अब CBI गाजियाबाद ने आय से 86% फीसदी अधिक संपत्ति होने का मुकदमा दर्ज किया है। जांच में उनके पास करीब साढ़े सात करोड़ रुपएसे भी अधिक की काली कमाई मिली है। इसमें कोठी, फ्लैट और प्लॉट शामिल हैं जो दिल्ली-लखनऊ में स्थित हैं। CBI ने इस मामले में सारे सुबूत स्पेशल कोर्ट में पेश भी कर दिए हैं।

डॉक्यूमेंट्स मे अमित ने कई सारी संपत्ति पत्नी डॉली निगम के नाम पर खरीदी हैं। – सूत्र

बता दें डॉक्यूमेंट्स ने अमित ने कई संपत्ति पत्नी डॉली निगम के नाम पर खरीदी हैं।

10 साल में सेलरी मिली मात्र 1.26 करोड़,

संपत्ति खरीदी 8 करोड़ की
FIR के अनुसार, अमित निगम 01 जनवरी 2008 से 30 जून 2018 तक मुरादाबाद, लखनऊ और अन्य स्थानों पर भी तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने 8 करोड़ 1 लाख 64 हजार 800 रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली । यह उनकी आय से लगभग 7 करोड़ 52 लाख 6831 रुपए ज्यादा है। अमित निगम की आय ग्रॉस सैलरी के अनुसार केवल 1.26 करोड़ रुपए है।

इस अवधि में अमित निगम ने दिल्ली और लखनऊ में कुल 6 संपत्तियां खरीदी, जिनकी टोटल कीमत आठ करोड़ रुपए से ज्यादा है। ये संपत्तियां अमित के परिवार या रिश्तेदारों के नाम हैं। सीबीआई गाजियाबाद ने अब इस मामले में अमित निगम के खिलाफ PC एक्ट 1988 के सेक्शन 13(2) R/W 13(R)(E) में FIR दर्ज कर ली है। इस केस की जांच सीबीआई गाजियाबाद के डीएसपी कमल प्रकाश शर्मा को सौप दी गई है।

 

अमित का हरदोई में इस स्कूल का संचालन अमित की पत्नी डॉली करती हैं।

हालाकि हरदोई में इस स्कूल का संचालन अमित की पत्नी डॉली करती हैं।

बता दें अमित के दो स्कूलों को संभालती हैं पत्नी

अमित निगम की पत्नी डॉली निगम ने जिला हरदोई में एक स्कूल खोला हुआ है, जिसका नाम आर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल है। अमित के पिता आरसी निगम ने साल-2007 में आर्चिशा एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना की थी। इस ट्रस्ट से साल-2013 में ही ये स्कूल खोला गया। वर्तमान में इस स्कूल की चेयरपर्सन इनकम टैक्स ऑफिसर अमित निगम की मां उमा निगम हैं और पत्नी डॉली निगम इस स्कूल की डायरेक्टर हैं। स्कूल का हेडऑफिस C-2024 इंद्रानगर लखनऊ मे स्थित है। ये वही प्रॉपर्टी है, जो 1.12 करोड़ रुपए में पत्नी डॉली निगम के नाम खरीदी गई थी। सीबीआई ने अपनी उस एफआईआर में इस प्रॉपर्टी का भी जिक्र किया है। लखनऊ में अमित-डॉली का एक और स्कूल स्थित है। ये स्कूल हरदोई रोड पर आम्रपाली योजना में बना है। इस स्कूल के एड्रेस का भी जिक्र भी एफआईआर कॉपी में है।

आईटी अफसर ने ये संपत्तियां खरीदी
188-MIG, जहांगीरपुरी दिल्ली 32,22,000 रुपए 2008 में DDA से हाउसिंग स्कीम में फ्लैट खरीदा।
D-5 केंद्रीय विहार, सेक्टर-6 जानकीपुरम लखनऊ 30,00,000 रुपए ये जमीन दो दिसंबर 2008 को केंद्रीय कर्मचारी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन से खरीदी।

E2 आम्रपाली योजना, हरदोई रोड लखनऊ 4,23,80,800 रुपए अंकुर खत्री से 23 सितंबर 2015 को खरीदी। ये चार मंजिला बिल्डिंग है।

 

Blood sugar का लेवल कितना है और कितना होना चाहिए, ये रहा चार्ट

B-2470, इंद्रानगर लखनऊ 2,43,42,000 रुपए 29 अप्रैल 2013 को सतीश गौर से ये कोठी पत्नी डॉली निगम के नाम पर खरीदी।

C-2024, इंद्रानगर लखनऊ 1,12,20,000 रुपए थ्री स्टोरी बिल्डिंग पत्नी डॉली निगम के नाम पर खरीदी गई।

नोट : ये सभी संपत्तियां CBI की FIR कॉपी के अनुसार हैं।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat