spot_imgspot_img

Morning News Brief : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 यात्रियों की मौत, सिर्फ 1 जिंदा बचा, DNA टेस्टिंग शुरू; विक्ट्री सेलिब्रेशन पर BCCI नियम बनाएगा

spot_img

Date:

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर अहमदाबाद में एअर इंडिया के प्लेन क्रैश की रही, हादसे में प्लेन सवार 241 लोग मारे गए। इनके अलावा मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत की भी खबर है।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स:

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्लेन हादसे वाली जगह जाएंगे।
  2. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन का मैच होगा।

📰 कल की बड़ी खबरें:

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: टेकऑफ के दो मिनट बाद क्रैश, 241 की मौत

एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी। थोड़ी के बाद यह नीचे गिरने लगा और दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गया।

• बोइंग 787 ड्रीमलाइनर लंदन के लिए उड़ान भरते ही बी.जे. मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराया
• हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर समेत सभी 241 यात्रियों की मौत
• विमान में सवार थे 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक

गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के ठीक 39 सेकंड बाद हादसे का शिकार हो गया। विमान एयरपोर्ट से महज 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बी.जे. मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से टकरा गया।

इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 12 क्रू मेंबर्स और अन्य सभी यात्रियों की मौत हो गई। कुल 242 लोग सवार थे जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे।

घटना के समय अस्पताल की इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने बताया कि हादसे में 4 एमबीबीएस स्टूडेंट्स, एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर और एक सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की पत्नी की मौत हुई है। करीब 60 छात्र घायल हुए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और जानकारी दी कि विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था। आग इतनी तेज थी कि किसी को बचाने का मौका नहीं मिला। सभी शवों की पहचान के लिए करीब 1,000 डीएनए टेस्ट किए जा रहे हैं ताकि उन्हें जल्द परिजनों को सौंपा जा सके।

बोइंग कंपनी के सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की और हादसे की जांच में पूरी मदद देने का आश्वासन दिया। अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की टीम जांच के लिए अहमदाबाद पहुंचेगी।

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने ऐलान किया कि उड़ानों की सुरक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी। टाटा ग्रुप की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा। इसके अलावा बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल निर्माण में भी योगदान दिया जाएगा।

अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कारिक रूप से बचा एक यात्री, बोले- चारों तरफ लाशें थीं, मैं कैसे बचा खुद नहीं जानता

प्लेन हादसे के बाद रमेश विश्वास कुमार घटनास्थल से पैदल चलकर बाहर आए। गुरुवार रात 9 बजे गृह मंत्री शाह ने भी विश्वास से मुलाकात की।

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में जहां 241 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक यात्री रमेश विश्वास कुमार की जान बच गई। वह सीट नंबर 11A पर बैठे थे और हादसे के बाद सामने आए एक वीडियो में लंगड़ाते हुए चलते नजर आ रहे हैं। रमेश भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं।

उन्होंने बताया कि टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन फट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनके मुताबिक, जब उन्हें होश आया तो आसपास सिर्फ लाशें थीं। रमेश ने कहा, “मुझे नहीं पता मैं कैसे बच गया। किसी ने मुझे उठाया और एम्बुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी उसी प्लेन में था।”

प्लेन डॉक्टर्स हॉस्टल से जा टकराया था। धमाका इतना खौफनाक था कि आसपास की सड़कों पर लाशें बिखरी गई। जले शवों को पहचानना मुश्किल था।

रमेश की यह कहानी इस त्रासदी में एकमात्र चमत्कार मानी जा रही है, जहां सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा बैठे, वहीं वह जीवित बाहर निकल आए।

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक आधुनिक मिड-साइज़, ट्विन-इंजन, वाइड-बॉडी जेट विमान है। इसे लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है और यह एक बार में 14,000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 954 किमी प्रति घंटा होती है और इसमें 254 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। यह विमान दिसंबर 2013 में बना था और 15 वर्षों में यह इसकी पहली बड़ी दुर्घटना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के प्रेमी राज कुशवाह ने रचाई थी साजिश, शादी के 11 दिन पहले बना लिया था मर्डर प्लान

तस्वीर शिलॉन्ग के सदर पुलिस स्टेशन की है। इसमें राजा मर्डर केस के चारों आरोपी बैठे दिख रहे हैं। मेघालय पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड के बारे में जानकारी दी।

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या की साजिश सोनम के प्रेमी राज कुशवाह ने रची थी। मेघालय पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि राज ने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले ही हत्या की योजना बना ली थी।

हत्या के बाद सोनम 26 मई से 8 जून तक इंदौर में रही और फिर राज कुशवाह के साथ गाजीपुर चली गई। इस पूरी योजना में सोनम भी शामिल थी और उसी के जरिए पूरा मामला आगे बढ़ाया गया।

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के 10 दिन बाद, 21 मई को दोनों शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को राजा ने अपने परिवार से आखिरी बार बात की। इसके बाद वह लापता हो गया। 2 जून को उसका शव मिला।

सोनम भी 17 दिन तक लापता रही और 9 जून को गाजीपुर में मिली। इसके बाद पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। सोनम समेत 5 आरोपियों को मेघालय पुलिस 10 जून को शिलॉन्ग लेकर पहुंची। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिनसे साफ हुआ कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें व्यक्तिगत रिश्तों को हत्या में बदल दिया गया।

देश में कोरोना के एक्टिव केस 7,154 के पार, एक हफ्ते में 30 मौतें, केरल में सबसे ज्यादा मरीज

Coronavirus Cases Outbreak Update; Kerala Maharashtra | Gujarat COVID  Quarantine | देश में कोरोना के एक्टिव केस 7154 पार, 77 मौतें: एक हफ्ते में  30 लोगों की जान गई; गुजरात में सर्दी ...

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। एक्टिव केसों की संख्या 7,154 तक पहुंच गई है। बीते एक सप्ताह से हर दिन लगभग 400 नए मामले सामने आ रहे हैं।

सबसे ज्यादा केस केरल में दर्ज हुए हैं, जहां फिलहाल 2,165 एक्टिव मरीज हैं। इस एक हफ्ते में संक्रमण की वजह से 30 लोगों की मौत हुई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नए वैरिएंट के चलते अब तक कुल 77 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है और संक्रमित राज्यों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।

IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन को लेकर BCCI बनाएगा गाइडलाइन, RCB के मार्केटिंग हेड को मिली जमानत

BCCI will bring guidelines on IPL victory celebrations | IPL विक्ट्री  सेलिब्रेशन पर गाइडलाइन लाएगा BCCI: 14 जून को मीटिंग; RCB के मार्केटिंग हेड  निखिल सोसाले को 'बेंगलुरु ...

4 जून को बेंगलुरु में हुए RCB के IPL जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद BCCI पर विक्ट्री सेलिब्रेशन को लेकर गाइडलाइन लाने का दबाव बढ़ गया है। इसी सिलसिले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 14 जून को एक अहम ऑनलाइन बैठक करने जा रहा है।

इस मीटिंग में IPL टीमों के ट्रॉफी सेलिब्रेशन के लिए सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी स्पष्ट गाइडलाइन तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ऐसे तरीके पर विचार कर रहा है जिससे भविष्य में इस तरह की भगदड़ से बचा जा सके और खेल की भावना भी बनी रहे। साथ ही, भारत की घरेलू क्रिकेट सीरीज से जुड़ी योजनाओं पर भी मीटिंग में बात होगी।

इधर, कर्नाटक हाईकोर्ट ने RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसाले को जमानत दे दी है। उन्हें बेंगलुरु भगदड़ मामले में आरोपी बनाया गया था, जिसमें आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
23%
1.3m/s
0%
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
30 °
Video thumbnail
Ghaziabad : दंगल लड़ने जा रहीं महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, CM योगी से माँगा इंसाफ !
12:32
Video thumbnail
माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए
00:15
Video thumbnail
डिप्टी CM Keshav Prasad Maurya के भाषण में टोका-टाकी, युवकों ने पूछा- 'UGC पर भी कुछ बोलेंगे?'
02:40
Video thumbnail
यूपी DGP राजीव कृष्ण ने पुलिस और मीडिया के संबंधों को लेकर दिया अहम बयान
00:52
Video thumbnail
दिल्ली में हवा हुई खराब, AQI 278 पहुंचा
00:24
Video thumbnail
Sambit Patra : "प्रियंका जी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा"
01:11
Video thumbnail
Amit Shah : 'वोट बचाओ रैली' नहीं, 'घुसपैठिया बचाओ रैली' थी'
01:06
Video thumbnail
ACP मानसवी वशिष्ठ के प्रदर्शन पर अब वकीलों का जवाब
01:14
Video thumbnail
Major explosion reported at oil refinery in Visakhapatnam, India, massive fire and smoke seen rising
00:22
Video thumbnail
वकीलों के खिलाफ अचानक सड़क पर उतरी दिल्ली पुलिस, फिर बीच रोड पर गुस्से में ACP ने जो कहा...सब हैरान!
20:10

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related