Tuesday, April 30, 2024

Morning News Brief : मोदी बोले- कांग्रेस मेनिफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप, कांग्रेस बोली- मुखर्जी मुस्लिम लीग सरकार का हिस्सा थे; 12 राज्यों में लू

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर यूपी और राजस्थान में PM मोदी के चुनावी बयानों की रही, जिसके जवाब में कांग्रेस ने भी पलटवार किया। एक खबर राजस्थान और बेंगलुरु के बीच खेले गए IPL मुकाबले की रही, जिसमें विराट कोहली ने सीजन की पहली सेंचुरी जमाई।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के नवादा में रैली करेंगे। फिर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जाएंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर में रोड शो और चुनावी सभा करेंगे।
  2. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर के AAP नेता और कार्यकर्ता उपवास रखेंगे।
  3. IPL में आज दो मुकाबले हैं। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. दिल्ली में बच्चों की खरीद-बिक्री करने वाला गैंग पकड़ा गया, 7 गिरफ्तार, 3 नवजात मिले

CBI ने दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया है। इनमें दो बच्चे और एक बच्ची है।

CBI ने बच्चों की खरीद-बिक्री करने वाले गैंग के 7 लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इसमें 5 महिलाएं शामिल हैं। जांच एजेंसी ने 5 अप्रैल को दिल्ली और हरियाणा में 7 जगहों पर रेड की थी। इस दौरान दिल्ली के केशवपुरम के एक घर से 3 नवजात बरामद किए गए। आरोपियों का गिरोह माता-पिता या सरोगेट मां से बच्चे खरीदता था। फिर 4 से 6 लाख रुपए में निःसंतान दंपत्तियों को बेच देता था।

फेसबुक-वॉट्सऐप पर संपर्क करते थे आरोपी: आरोपियों का गिरोह फेसबुक पेज और वॉट्सऐप ग्रुप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चे गोद लेने वाले निःसंतान दंपत्तियों से संपर्क करते थे। ये लोग एडॉप्शन का फर्जी दस्तावेज बनाकर कई दंपत्तियों से लाखों रुपए की ठगी भी कर चुके हैं। CBI के मुताबिक, आरोपी ब्लैक मार्केट में सामान की तरह बच्चों का सौदा करते थे। अकेले मार्च में 10 बच्चे बेचे गए। CBI कई राज्यों में मामले की जांच कर रही है।

 

 

2. भाजपा की चुनावी सभाएं: PM मोदी बोले- कांग्रेस के मेनिफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सहारनपुर और राजस्थान के अजमेर में चुनावी सभाएं की। इसके बाद गाजियाबाद में रोड शो किया। उन्होंने सहारनपुर और अजमेर में कहा, ‘कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है। इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं।’ मोदी ने सहारनपुर में कहा, ‘यहां के दो लड़कों की, जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है। उसे फिर से रिलीज किया है। अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मोदी के मुस्लिम लीग वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री को अपना इतिहास नहीं पता। हिंदू महासभा के अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1940 की शुरुआत में बंगाल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन सरकार में शामिल थे।‘

राजनाथ बोले- कांग्रेस-भ्रष्टाचार में तू चल, मैं आई का रिश्ता: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- एक फिल्म आई थी- मैंने प्यार किया। इसमें एक गाना था- तू चल, मैं आई। कांग्रेस और भ्रष्टाचार का ऐसा ही कुछ रिश्ता है। करप्शन कहता है, कांग्रेस तू चल, मैं आया।

 

 

3. कांग्रेस की चुनावी सभाएं: सोनिया बोलीं- देश चंद लोगों की जागीर नहीं, राहुल बोले- हर गरीब महिला को सालाना 1 लाख देंगे

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जयपुर में चुनावी सभा की। वह ढाई साल बाद किसी रैली में पहुंची थीं। सोनिया ने कहा, ‘देश से ऊपर कोई नहीं होता, लेकिन मोदी खुद को महान मानते हैं। वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का चीरहरण कर रहे हैं, पूरे तंत्र में डर बैठा रहे हैं, यह तानाशाही है। देश चंद लोगों की जागीर नहीं है।’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी की सभी स्कीम बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं।

राहुल बोले- हर गरीब महिला को सालाना 1 लाख देंगे: राहुल गांधी ने हैदराबाद में सभा की। उन्होंने कहा- मोदी सरकार के आने के बाद लोग फिर से गरीबी में घुस गए हैं। इसलिए हम ‘नारी न्याय कानून’ लाएंगे, जिसमें हर गरीब परिवार की महिला के बैंक अकाउंट में साल में एक लाख रुपए डाले जाएंगे।

 

 

4. बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में लू, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में सबसे ज्यादा 44.5 डिग्री तापमान

IMD heatwave warnings: Extreme heat likely in Karnataka, Odisha, rain  likely in Bihar, Jharkhand - India Today

देश के 12 राज्यों में हीट वेव यानी लू का असर देखा गया। बीते दिन यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा। शनिवार को देश के 7 राज्यों के 17 इलाकों में पारा 42 डिग्री के पार हो गया। सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में 44.5 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को राजस्थान के जैसलमेर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर में बारिश हुई।

आज का मौसम: कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुड्डचेरी में लू का अलर्ट है। अगले 2 दिन तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश में लू का असर रह सकता है। राजस्थान में आसमान साफ रहेगा। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में बारिश हो सकती है। छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में ओले भी गिर सकते हैं।

 

 

5. IPL 2024: राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, बटलर का विनिंग सिक्स, शतक भी जमाया

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हराया। RCB की यह 17वें सीजन में चौथी हार है। वहीं राजस्थान की यह लगातार चौथी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन बनाए। RR ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया।

मैच के हाईलाइट्स: राजस्थान के जोस बटलर ने आखिरी ओवर डालने आए कैमरन ग्रीन की पहली बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई और 58 बॉल पर शतक भी पूरा किया। कप्तान संजू सैमसन ने 69 रन बनाए। बटलर-सैमसन ने 148 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप की। RCB से विराट कोहली ने सीजन की पहली सेंचुरी लगाई, उन्होंने 73 बॉल पर 113 रन बनाए। युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए।

 

 

6. ईरान की इजराइल पर अटैक की तैयारी; अमेरिका को हिदायत- बीच में मत पड़ना

इजराइल ने सीरिया में ईरान के दूतावास के पास वाली बिल्डिंग को निशाना बनाया था। इस बिल्डिंग में ईरान का वाणिज्य दूतावास था।

ईरान, सीरिया में अपने दूतावास पर हमले के बाद इजराइल से बदला लेने की तैयारी कर रहा है। 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वो इजराइल और उनके मसले के बीच न आए।

इजराइल ने सैनिकों की छुट्टियां रद्द की: इजराइल को ईरान की तरफ से हमले की आशंका है। गाइडेड मिसाइलों के हमले रोकने के लिए इजराइल ने अपना GPS नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिया है। सभी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। एयर डिफेंस कमांड को अलर्ट पर रखा गया है। कई शहरों में एंटी बॉम्ब शेल्टर शुरू कर दिए गए हैं।

इजराइल ने सीरिया में हमला क्यों किया: इजराइल ने सीरिया में एयरस्ट्राइक के जरिए ईरान को यह मैसेज देना चाहा कि अगर वह हमास और हिजबुल्लाह जैसे आतंकी संगठनों की मदद करता रहा तो उसके ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat