Wednesday, May 8, 2024

Morning News Brief : PM बोले- मोदी को दुश्मन नंबर 1 मानती हैं ममता; बेंगलुरु के कैफे में बम ब्लास्ट; कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 रुपए महंगा

- Advertisement -

नमस्कार,
कल 2 बड़ी खबरें रहीं। बेंगलुरु के कैफे में बम ब्लास्ट हुआ, तो मोदी और ममता की सवा दो महीने बाद मुलाकात हुई। इससे पहले PM मोदी ने दिन में बंगाल के हुगली में एक जनसभा को संबोधित किया। कहा कि ममता, मोदी को दुश्मन नंबर 1 मानती हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…
PM नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। मोदी नादिया जिले के कृष्णानगर में सभा को संबोधित करेंगे। शाम को वह बिहार का दौरा करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में IED ब्लास्ट, 9 लोग घायल; एक शख्स बैग छोड़कर गया था, उसमें धमाका हुआ

रामेश्वरम कैफे में हुए बम ब्लास्ट का CCTV फुटेज सामने आया है।

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बम विस्‍फोट हुआ, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। शुरुआती खबर में इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया, लेकिन शाम 5 बजे सीएम CM सिद्धारमैया खुद सामने आए और धमाके की जानकारी दी। उन्होंने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, उसी में विस्फोट हुआ। इससे पहले बेंगलुरु में 2008 में 9 सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इनमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

 

2. PM मोदी दो दिन के बंगाल दौरे पर: हुगली में बोले- ममता मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं

PM Modi Mamata Banerjee | Narendra Modi West Bengal Hooghly Visit LIVE  Update | बंगाल के राजभवन में मोदी-ममता की मुलाकात: हुगली में PM बोले- ममता  मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं, किसी
मोदी 2 दिन के दौरे पर शुक्रवार 1 मार्च की दोपहर बंगाल पहुंचे। हुगली के आरामबाग में सभी की। यहां संदेशखाली केस का जिक्र कर ममता सरकार को घेरा। संदेशखाली यहां से 150 किमी की दूरी पर है। मोदी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं। आज बंगाल की जनता मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है- उनके लिए कुछ लोगों का वोट

 

3. फरवरी में GST से ₹1.68 लाख करोड़ का कलेक्शन: यह पिछले साल से 12.5% ज्यादा

GST collection in February increased by 12 5 percent to cross Rs 1 68 lakh  crore | फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 12.5% बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़ हुआ, वित्त  वर्ष 24 का सकल

सरकार ने फरवरी-2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.68 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह एक साल पहले यानी फरवरी 2023 के मुकाबले 12.5% ज्यादा है। तब GST से 1.49 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे।
4. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन, बॉलीवुड-खेल जगत की हस्तियां पहुंची
कतर पीएम, सुंदर पिचाई, बिल गेट्स... अनंत अंबानी की शादी में शामिल होंगे ये  मेहमान? जानिए क्या-क्या परोसे जाएंगे पकवान - Anant Ambani Radhika Merchant  wedding ...
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का शुक्रवार को पहला दिन था। सुबह 11 बजे सभी मेहमानों का स्वागत समारोह रखा गया। शाम 5.30 बजे इवेंट ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ शुरू हुआ। इसके लिए सभी मेहमानों ने एलिगेंट कॉकटेल थीम बेस्ड ड्रेस पहनी। इसके बाद अंबानी परिवार ने एक वेलकम स्पीच दी। रात में एक फैशन आयोजित हुआ। पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्मेंस दी। इसके बाद डिनर पार्टी हुई।

 

5. BCCI की सख्ती पर बोले कपिल देव: कुछ लोगों को तकलीफ होने दो; घरेलू क्रिकेट बचाना जरूरी

65 साल के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि यह फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट जैसे रणजी ट्रॉफी को बचाए रखने के लिए जरूरी कदम है।पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के घरेलू क्रिकेट खेलने की सख्ती के फैसले का समर्थन किया है। कपिल ने कहा- एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने से खिलाड़ियों को तकलीफ होगी तो होने दो, क्योंकि देश से बढ़कर कोई नहीं है।

 

 

6. महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की सीट शेयरिंग फाइनल, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

Loksabha Elections 2024 Opposition INDIA Meeting In Mumbai Debate On Pm  Candidate Rahul Gandhi Arvind Kejriwal Nitish Kumar - विपक्षी गठबंधन INDIA  में पीएम उम्मीदवार के कितने चेहरे? सीट शेयरिंग से ...
महाराष्ट्र में I.N.D.I.A की तीन पार्टियों के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। तीनों पार्टियां महाविकास अघाड़ी अलायंस के तहत महाराष्ट्र में एक साथ हैं। सीट शेयरिंग को लेकर एक-दो दिन में आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

 

 

7. BJP ने स्टालिन को चीनी भाषा में बर्थडे विश किया: लिखा- यह CM को पसंद

प्रधानमंत्री मोदी ने 28 फरवरी को तमिलनाडु में ISRO के दूसरे रॉकेट लॉन्च पैड की नींव रखी थी। इसी दिन DMK के एक मंत्री ने अखबारों में विज्ञापन छपवाया था। इसमें चीन के रॉकेट की तस्वीर लगी थी।
तमिलनाडु भाजपा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को चाइनीज भाषा में बर्थडे विश किया। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टालिन का एक पोस्टर शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा- भाजपा की ओर से CM स्टालिन को उनकी पसंदीदा भाषा में जन्मदिन की शुभकामनाएं।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat