Tuesday, May 7, 2024

कैबिनेट मंत्री के भाई घर डकैती: पकड़े गए 3 बदमाश, सरगना करोड़ों ले फरार

डोईवाला बाजार के पास शनिवार को दिनदहाड़े छह सशस्त्र बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के डकैती डाली थी।

- Advertisement -

AIN NEWS 1: बता दें कैबिनेट मंत्री के चचेरे भाई के घर डकैती के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंचने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि डकैती के तीन सूत्रधार मेरठ से पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। लेकिन, गिरोह का सरगना और उसके कई अन्य साथी फरार हैं। लूटा गया माल भी इन्हीं के पास बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तारी की औपचारिक जानकारी नहीं दी है। जल्द ही डकैती का पूरा खुलासा किया जा सकता है।डोईवाला बाजार के पास शनिवार को दिनदहाड़े छह सशस्त्र बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर पर डकैती डाली थी।

जहां स्वयं बुद्ध हार गए, वहां अंबेडकर किस झाड़ की पत्ती हैं-सावरकर ने यह बाबा साहब अम्बेडकर को बोला था

शुरुआती जांच में पता चला है कि डकैती का पूरा षड्यंत्र एक स्थानीय व्यक्ति ने ही रचा था। उसने कुछ साल पहले अग्रवाल परिवार का मकान बनाया था। उसे पूरी जानकारी थी कि परिवार कौन सी वस्तु कहां पर रखता है। पुलिस ने इसी दिशा में जांच की और बदमाशों का पीछा करते हुए मेरठ तक जा पहुंची। इस दौरान डोईवाला से हरिद्वार रूट के सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की कई जगह तस्वीरें कैद हुईं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मेरठ से अब तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। लेकिन, इनके पास से डकैती के माल की बरामदगी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों डकैती के सूत्रधार हैं। डकैती को अंजाम देने वालों तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इनमें उनका सरगना भी शामिल है। लूटा गया सारा माल इन्हीं के पास है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द इन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लेगी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस को एक बड़ी लीड मिली है। जल्द ही डकैती का खुलासा किया जाएगा।

 

करोड़ों का बताया जा रहा है माल

अग्रवाल परिवार ने लूटे गए माल की सूची पुलिस को अभी तक नहीं दी है। बताया जा रहा है कि करवा चौथ से पहले ही परिवार ने गहने बैंक के लॉकर से निकाले थे। इसके अलावा दुकान की नकदी भी उस समय घर में ही रखी हुई थी। लूटे गए माल की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। हालांकि, वास्तव में कितना माल लूटा गया है, यह सूची के बाद ही पता चलेगा।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat