भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा।

0
243

भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरा होने पर पार्टी की ओर से सभी जिलों में गुरुवार को पदयात्रा निकाली गई। जयपुर में भी बड़ी चौपड़ से पदयात्रा की शुरुआत की गई। इसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा कर रहे थे। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक व कार्यकर्ता भी पदयात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी ने एक वर्ष पूर्व देश के कई राज्यों से पदयात्रा की थी। आपको बता दे कि इस यात्रा कि शुरुआत  रांची में यह यात्रा शहीद चौक से भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल कोकर तक निकाली गयी. इस पद यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए. बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके उपरांत बिरसा समाधि स्थल के समक्ष ही सभा का आयोजन किया गया. कांग्रेस पार्टी इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए देशभर में 722 से जिलों में यात्राएं निकाल रही है तो राहुल गांधी विदेश में हैं. भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने के जश्न से राहुल गांधी ही देश में नहीं हैं?

दिल्ली के 14 जिलों में पार्टी रैलियां आयोजित की जाएंगी. .

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 14 जिलों में पार्टी रैलियां आयोजित करेगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सायं 5 बजे से 6 बजे के बीच यह रैलियां आयोजित की जाएंगी. इन रैलियों में अरविंदर सिंह लवली के अलावा, पार्टी के पर्यवेक्षक और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जय किशन, वीर सिंह धींगान व दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस के पूर्व नेता जितेंद्र कुमार कोचर भी मौजूद थे. जन्माष्टमी का पवित्र त्यौहार होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि जनता में भी भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर भारी उत्साह है. साथ ही पदयात्रा में शामिल कांग्रेसजन हापुड़ के मेरठ तिराहे पर स्थापित डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को याद किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भारत देश नफरत से नहीं मोहब्बत से चलेगा। पदयात्रा में अंकित शर्मा, नरेश भाटी, अरविंद शर्मा, देवेंद्र जाटव, अरुण सिंह और मानवी सिंह आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here