Saturday, May 18, 2024

Morning News Brief : चाँद पर दिखा गड्ढा तो रोवर को बदलना पड़ा रास्ता; ​​​​​​नूंह में ब्रजमंडल यात्रा में 51 लोग शामिल; मोदी और पुतिन की फ़ोन पर बात – चीत

- Advertisement -

नमस्कार, आप पढ़ रहे है AIN NEWS 1 का स्पेशल Morning News Brief , आपका फीडबैक ही हमे बेहतर बनाता है, कृपया कमेंट करके अपना फीडबैक जरूर दे !

कल की बड़ी खबर चंद्रयान-3 की रही। इसके रोवर ने चांद पर पहला पड़ाव पार कर लिया है। दूसरी और आदित्य L-1 के लांच की तारीख भी आ चुकी है। 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे होगा ISRO का पहला सोलर मिशन

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स :

  1. भाजपा के दिल्ली हेडक्वार्टर में पार्टी महासचिवों की बैठक होगी। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी।
  2. मणिपुर में हिंसा के 3 महीने बाद विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। कुकी समुदाय के दो मंत्रियों समेत 10 विधायकों ने इसका बहिष्कार किया है। इससे पहले भी सत्र बुलाने की एक कोशिश नाकाम रही है।

अब तक की बड़ी खबरे :

प्रज्ञान रोवर को चाँद पर दिखा गड्ढा तो बदलना पड़ा रास्ता

इसरो ने बताया है कि 27 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर के सामने 4 मीटर चौड़ा क्रेटर यानी गड्ढा आ गया था। ये रोवर से 3 मीटर आगे था। ऐसे में रोवर को रास्ता बदलने का कमांड दिया गया। रोवर के ऑपरेशन सेमी-ऑटोनॉमस हैं। इसे चलाने के लिए ग्राउंड स्टेशन से कमांड दिए जाते हैं।

कोटा में 2 महीने तक नहीं होंगे स्टूडेंट्स के टेस्ट

टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने से तंग दो स्टूडेंट्स ने राजस्थान के कोटा में सुसाइड कर लिया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने कोचिंग्स में दो महीने तक टेस्ट लेने पर रोक लगा दी है। अगस्त में अब तक 6 स्टूडेंट्स सुसाइड कर चुके हैं। वहीं इस साल जनवरी से अब तक 24 मामले सामने आए हैं।

ISRO के पहले सोलर मिशन आदित्य L-1 की लॉन्च डेट फिक्स

इसरो सूर्य की स्टडी के लिए 2 सितंबर की सुबह 11:50 बजे अपना सोलर मिशन लॉन्च करने वाला है। इसका नाम आदित्य L1 रखा गया है। ये सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन लेबोरेट्री होगी। इसे सूर्य के चारों ओर बनने वाले कोरोना के रिमोट ऑब्जर्वेशन के लिए डिजाइन किया गया है।

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा में 51 लोग शामिल, पुलिस ने मंदिर में ले जाकर कराया जलाभिषेक 

​​​​​हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP), सर्वजातीय हिंदू महापंचायत और बजरंग दल के आह्वान पर हिंदू संगठन पैदल ब्रजमंडल यात्रा नहीं निकाल पाए। जिला प्रशासन ने 51 लोगों को पुलिस सिक्योरिटी के बीच 3 गाड़ियों में ले जाकर नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कराया। इसके बाद यात्रा का समापन हो गया।

मोदी-पुतिन की फोन पर बातचीत, रूसी राष्ट्रपति ने कहा- G20 समिट में नहीं आ सकूंगा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। पुतिन ने मोदी को बताया कि वो अगले महीने नई दिल्ली में होने वाली G20 समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे और उनकी जगह विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नई दिल्ली आएंगे। पुतिन 2019 में आखिरी बार जापान में हुई G20 समिट में शामिल हुए थे। वे साउथ अफ्रीका में हुई ब्रिक्स समिट में भी नहीं गए थे।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat