Tuesday, April 30, 2024

Morning News Brief : कलकत्ता HC बोला- संदेशखाली का 1% सच भी शर्मनाक, PM बोले- मोदी सजा दिलवाकर रहेगा; Byju’s​​​​​​​ के फाउंडर की नेटवर्थ जीरो हुई

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले पर कलकत्ता हाईकोर्ट की टिप्पणी की रही। बंगाल की एक रैली में PM मोदी ने इसी मामले का जिक्र किया और दोषियों को सजा दिलाने की बात कही। वहीं, 10 ग्राम सोने की कीमत पहली बार 70 हजार रुपए के करीब पहुंच गई है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी राजस्थान के चुरू और झुंझुनू में चुनावी सभाएं करेंगे।
  2. कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करेगी।
  3. कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम की मनी लॉन्ड्रिंग केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी होगी।
  4. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच IPL मुकाबला होगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

Table of Contents

1. कलकत्ता HC बोला- संदेशखाली पीड़ितों का 1% सच भी शर्मनाक, अगर ऐसा है तो सत्ताधारी पार्टी 100% जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल के गर्वनर सीवी आनंद बोस ने 12 फरवरी को संदेशखाली में उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से मुलाकात की थी।

 

कलकत्ता हाईकोर्ट में संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां के खिलाफ दाखिल 5 जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई। अदालत ने कहा, ‘अगर इस मामले में 1% भी सच्चाई है तो यह शर्मनाक है। पूरा प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी इसके लिए नैतिक तौर पर 100% जिम्मेदार है। यह लोगों की सुरक्षा का मामला है।’

ED के वकील ने राज्य सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि ऐसी स्थिति में केंद्रीय एजेंसियां ​​जांच को कैसे आगे बढ़ा सकती हैं।

उधर, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में PM मोदी ने कहा- संदेशखाली के दोषियों को मोदी सजा दिलवाकर ही रहेगा। उनकी बाकी जिंदगी जेल में कटेगी।

क्या है संदेशखाली केस: संदेशखाली में शेख शाहजहां और उसके दो साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर आरोप है कि वे महिलाओं का लंबे समय से गैंगरेप कर रहे थे। इस केस में शिबू हाजरा, उत्तम सरदार, शाहजहां समेत 18 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी TMC से निष्कासित नेता शेख शाहजहां को बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

 

 

2. ममता बोलीं- जहरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं, भाजपा पर नहीं, वे देश बर्बाद कर रहे

Mamata Banerjee Cooch Behar rally live updates | ममता बोलीं- जहरीले सांप पर  भरोसा, भाजपा पर नहीं: वे देश बर्बाद कर रहे, गृह राज्य मंत्री के खिलाफ कई  केस, ये शर्मनाक |
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कूच बिहार में एक रैली को संबोधित किया। यह रैली मोदी की रैली वाली जगह से सिर्फ 30 किमी दूर थी। ममता ने कहा- आप एक जहरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं। उसे पाल भी सकते हैं, लेकिन आप भाजपा पर कभी भरोसा नहीं कर सकते। भाजपा देश को बर्बाद कर रही है।

BJP और केंद्रीय एजेंसियों पर भी आरोप लगाए: ममता ने भाजपा पर आचार संहिता का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा- केंद्रीय जांच एजेंसियां, NIA, IT, BSF और CISF जैसे सेंट्रल फोर्स भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। मैं लोगों से मतदान के बाद नतीजे आने तक EVM की सुरक्षा करने को कहूंगी।

 

3. सोना पहली बार ₹70 हजार के करीब, चांदी ने भी ₹79,063 का ऑल टाइम हाई बनाया

Gold Rate Today (4th April 2024); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai |  Business News | सोना पहली बार ₹70 हजार के करीब पहुंचा: इस साल ₹75,000 तक जा  सकता है, चांदी ने भी ₹79,063 का ऑल टाइम हाई बनाया | Dainik Bhaskar

सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 572 रुपए महंगा होकर 69,936 रुपए का हो गया है। यह ऑल टाइम हाई है। इस साल सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 6,634 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोने की कीमत 63,302 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। चांदी भी 1469 रुपए महंगी होकर 79,063 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। यह चांदी का भी ऑल टाइम हाई है।

₹75,000 तक जा सकती है कीमत: मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

 

 

4. Byju’s के फाउंडर की नेटवर्थ जीरो हुई, एक साल पहले 17,545 करोड़ रुपए थी

Byju's Crisis; Byju Raveendran Net Worth 2024 Update | Forbes Billionaire  List | Byju's​​​​​​​ के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ जीरो हुई: एक साल  पहले 17,545 करोड़ रुपए थी, फोर्ब्स ...

वित्तीय संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ जीरो हो गई है। एक साल पहले उनकी नेटवर्थ ₹17,545 करोड़ थी। फोर्ब्स की बिलेनियर इंडेक्स 2024 में ये जानकारी सामने आई है। कंपनी अभी नकदी संकट से जूझ रही है। पिछले महीने बायजूस के शेयरहोल्डर्स ने रवीन्द्रन को CEO पद से हटाने के लिए वोटिंग भी की थी।

कंपनी पर ₹10 हजार करोड़ का लोन: रवीन्द्रन ने 2011 में बायजूस की शुरुआत की थी। तब यह सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला स्टार्टअप बन गया। 2022 में इसकी वैल्यूएशन 1.84 लाख करोड़ रुपए बताई थी। 2019-20 में कंपनी को 310 करोड़ का नुकसान हुआ, जो 2020-21 में बढ़कर 4,560 करोड़ हो गया। कंपनी पर फिलहाल करीब 10 हजार करोड़ रुपए का टर्म लोन है।

 

5. देश के 6 राज्यों में लू चल रही, तापमान 43°, MP के 18 जिलों में बारिश की संभावना

IMD Weather Update; Madhya Pradesh Kerala Rainfall Alert | Odisha Andhra  Pradesh Heat Wave Warning | देश के 6 राज्यों में लू चल रही, तापमान 43°: MP  के 18 जिलों में बारिश

देश के 6 राज्यों में लू चल रही है। इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 6 अप्रैल तक लू की संभावना जताई है। 7 अप्रैल से मध्यप्रदेश के 18 और बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के 18 जिलों में बादल छाए रहे। 5 और 6 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अगले दो-तीन दिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

 

 

6. संजय निरुपम बोले- कांग्रेस में 5 पावर सेंटर; अकेली पार्टी, जिसने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को नकारा

Sanjay Nirupam Resigns Controversy; Mallikarjun Kharge | Congress | संजय  निरुपम बोले- कांग्रेस में 5 पावर सेंटर: कांग्रेस अकेली पार्टी, जिसने रामलला  की प्राण प्रतिष्ठा को ...

कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि पार्टी में 5 अलग-अलग पावर सेंटर हैं। सोनिया, राहुल, ‘बहनजी’, नए अध्यक्ष खड़गे और वेणुगोपाल। निरुपम भाजपा या शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। 3 अप्रैल की रात खड़गे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की मंजूरी दी थी।

 

7. कांग्रेस प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल, लिखा- सनातन-विरोधी नारे नहीं लगा सकता

BJP महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ पार्टी में शामिल हुए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा जॉइन कर ली। उन्होंने खड़गे को भेजे लेटर में लिखा था, ‘मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं।’ कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गौरव वल्लभ को उदयपुर सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वे BJP के ताराचंद जैन से 32 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे।

3 कद्दावर नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी: 24 घंटे के अंदर कांग्रेस के 3 कद्दावर नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। 3 अप्रैल की शाम बॉक्सर विजेंदर सिंह ने, फिर देर रात पूर्व सांसद संजय निरुपम और इसके बाद 4 अप्रैल को गौरव वल्लभ ने।

 

8. IPL में पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, शशांक सिंह ने मैच विनिंग 61 रन बनाए

पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने 61 रन बनाकर टीम को मैच जिताया।

पंजाब किंग्स ने IPL-2024 के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की लगातार दो हार के बाद पहली जीत है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।

मैच के हाईलाइट्स: पंजाब के शशांक सिंह ने 29 बॉल पर नाबाद 61 रन की पारी खेली। उन्होंने IPL में पहली फिफ्टी जमाई है। आशुतोष शर्मा ने 17 बॉल पर 31 रन बनाए। नूर अहमद को दो विकेट मिले। GT के कप्तान शुभमन गिल ने 48 बॉल पर 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। साई सुदर्शन 33 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब से कगिसो रबाडा ने दो विकेट झटके। हरप्रीत ब्रार और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

 

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat