Tuesday, April 30, 2024

Morning News Brief : केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ भेजे गए; इस साल ज्यादा गर्मी, 20 दिन लू चलेगी; 10 ग्राम सोना ₹68,964 का

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से जुड़ी रही, अदालत ने उन्हें 15 दिन की ज्यूडीशियल कस्टडी में तिहाड़ जेल भेजा है। एक खबर मौसम विभाग के पूर्वानुमान की रही, जिसमें इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने की बात कही गई है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजस्थान के कोटपूतली में रैली करेंगे।
  2. सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) पर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी। इस मामले में 8 अप्रैल को एफिडेविट फाइल होगा और 9 अप्रैल को दोबारा सुनवाई होगी।
  3. IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ भेजे गए, बैरक में अकेले रहेंगे, 6 लोगों से मिल सकेंगे

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में पेशी से पहले मीडिया से कहा- ये जो कर रहे हैं, ये ठीक नहीं है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति केस में CM अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक ज्यूडीशियल कस्टडी में भेजा है। वो तिहाड़ में जेल नंबर 2 में रहेंगे। यहां बैरक में वह अकेले रहेंगे। ED ने कोर्ट में दलील दी थी कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ED आज हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करेगी।

केजरीवाल ने जेल प्रशासन को 6 लोगों की लिस्ट दी है, जो कानून के तहत उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इसमें पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित-बेटी हर्षिता, प्राइवेट सेक्रेटरी बिभव कुमार, AAP महासचिव संदीप पाठक और एक दोस्त का नाम है।

 

2. अगले हफ्ते 2° से 5° तापमान बढ़ सकता है, MP-महाराष्ट्र समेत 6 राज्य ज्यादा तपेंगे

IMD April-May Heat Wave Warning; MP-Maharashtra Gujarat | Odisha-Andhra  Pradesh | इस साल ज्यादा गर्मी का अनुमान, 20 दिन लू चलेगी: अगले हफ्ते 2° से 5°  तापमान बढ़ सकता है, MP ...

मौसम विभाग ने इस साल देश में ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। अप्रैल से जून के बीच 3 महीने तापमान औसत से ज्यादा रहेगा। इस दौरान 20 दिन लू चल सकती है। यह आमतौर पर 8 दिन ही चलती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में गर्मी का ज्यादा असर रहेगा। अगले हफ्ते इन राज्यों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

हीट वेव क्या है: यह अत्यधिक गर्म मौसम की अवधि है जो आमतौर पर दो या उससे अधिक दिन तक रहती है। जब किसी मैदानी इलाके का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा और पहाड़ी इलाके का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो जाता है तो इसे हीटवेव (लू) माना जाता है। अगर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो जाता है तो यह हीटवेव की गंभीर कैटेगरी मानी जाती है।

 

 

3. सोना एक ही दिन में ₹1700 महंगा हुआ, पहली बार 10 ग्राम की कीमत ₹68,964 पहुंची

Gold became costlier by ₹ 1700 in a single day, for the first time the  price of 10 grams reached ₹ 68964 | News Puran

सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 1,712 रुपए महंगा होकर 68,964 पर बंद हुआ। यह ऑल टाइम हाई है। इस साल सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 5,662 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी 2024 को 10 ग्राम सोने की कीमत 63,302 रुपए थी। चांदी भी 1,273 रुपए महंगी होकर 75,400 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 74,127 रुपए पर थी। साल के अंत तक सोने की कीमत ₹70 हजार प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।

2023 में ₹8 हजार से ज्यादा महंगा हुआ था सोना: साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

 

 

4. ज्ञानवापी में पूजा- नमाज जारी रहेगी, SC ने पूजा पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज की

gyanwapi Supreme Court refuses to ban worship in the basement Namaz will  also continue - ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का  इनकार, नमाज भी होती रहेगी, उत्तर

ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा के खिलाफ मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि ज्ञानवापी में यथास्थिति बरकरार रहेगी। यानी मस्जिद के बाकी हिस्सों में मुसलमान नमाज अदा करेंगे और तहखाने में हिंदू पूजा करते रहेंगे। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बिना इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

क्या था हाईकोर्ट का आदेश: हाईकोर्ट ने 26 फरवरी के अपने आदेश में वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा था, जिसमें हिंदुओं को ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने ‘व्यास तहखाना’ के अंदर देवताओं की पूजा करने की इजाजत दी गई थी।

 

 

5. शाह बोले- BJP में चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर जीतते हैं, 4 सीटों पर जीत की प्लानिंग दी

गृह मंत्री अमित शाह ने जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें चुनाव नेताओं के दम पर नहीं जीते जाते। बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर ​जीते जाते हैं। मैंने जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर जीत के लिए डिटेल प्लान दे दिया है। इस प्लान को लागू करना कठिन है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ऐसे काम कर लेते हैं।’

शाह बोले- कांग्रेस को आम लोगों की चिंता नहीं: शाह ने कहा गहलोत अपने बेटे को CM बनाना चाहते हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। इन्हें आम लोगों की चिंता नहीं है। वहीं CM भजनलाल बोले- मोदी ने नेताओं को राजनीति करना सिखा दिया। वादा पूरा होने की गारंटी अगर कोई देता है तो वो सिर्फ मोदी हैं।

 

 

6. IPL में मुंबई की लगातार तीसरी हार, होमग्राउंड पर राजस्थान ने 6 विकेट से हराया

IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से हरा दिया। ​​वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। मुंबई से तिलक वर्मा ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 34 रन बनाए। राजस्थान ने 126 रन का टारगेट 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम से रियान पराग ने फिफ्टी लगाई, वह 54 रन बनाकर नॉटआउट रहे। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

MI की तीसरी हार: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस सीजन में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान की यह सीजन में लगातार तीसरी जीत रही।

 

 

7. MP में प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन चुनाव के बाद लागू होंगी; सड़कों पर सफर हुआ महंगा

Bhopal Property Rates: जानें कब से लागू होगी नई गाइडलाइन

मध्यप्रदेश में प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन एक अप्रैल से लागू नहीं हुई। नई दरें चुनाव के बाद लागू होंगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता की वजह से यह फैसला लिया गया है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 2023-24 की गाइडलाइन के मुताबिक ही होगी। उधर, प्रदेश के 102 टोल बैरियर में से 10 मार्गों पर टोल टैक्स महंगे हो गए हैं। 4 नेशनल हाईवे और 6 स्टेट हाईवे के टोल टैक्स बढ़ाए गए हैं।

 

 

8. चीन ने अरुणाचल को अपना हिस्सा बताया, 30 जगहों के नाम बदले, 7 साल में चौथी बार ऐसा किया

Arunachal Pradesh: चीन ने अब अरुणाचल की 30 जगहों के बदले नाम, जारी की  लिस्ट; भारत ने दिया ये जवाब - China changed names of 30 places of Arunachal  Pradesh released list

चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताकर वहां की 30 जगहों के नाम बदले हैं। चीन की सिविल अफेयर मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इनमें से 11 रिहायशी इलाके, 12 पर्वत, 4 नदियां, एक तालाब और एक पहाड़ से निकलने वाला रास्ता शामिल है। पिछले 7 साल में ऐसा चौथी बार हुआ है जब चीन ने अरुणाचल की जगहों का नाम बदला हो।

जयशंकर बोले- नाम बदलने से कुछ नहीं होता: विदेश मंत्री गुजरात के सूरत शहर में थे। इस दौरान उनसे चीन की हरकत के बारे में पूछा गया। इस पर जयशंकर ने कहा, ‘अगर आज मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा? अरुणाचल प्रदेश भारत का राज्य था, है और रहेगा। नाम बदल देने से कुछ नहीं होता और न ही इससे कोई प्रभाव पड़ता है। आप सब जानते हैं कि हमारी सेना वहां (LAC) तैनात है। सेना जानती है कि उसे वहां क्या करना है।’

नाम बदलने के पीछे चीन का क्या दावा है: दरअसल, चीन अरुणाचल को ‘दक्षिणी तिब्बत’ का हिस्सा बताता है। अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा राज्य है। नॉर्थ और नॉर्थ वेस्ट में तिब्बत, वेस्ट में भूटान और ईस्ट में म्यांमार के साथ यह अपनी सीमा साझा करता है। अरुणाचल प्रदेश को पूर्वोत्तर का सुरक्षा कवच कहा जाता है। चीन का दावा तो पूरे अरुणाचल पर है, लेकिन उसकी जान तवांग जिले पर अटकी है। तवांग अरुणाचल के नॉर्थ-वेस्ट में हैं, जहां पर भूटान और तिब्बत की सीमाएं हैं।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat