Tuesday, April 30, 2024

Morning News Brief : UPI से जल्द पैसे भी जमा होंगे; कांग्रेस ने 25 गारंटी दीं; मोदी बोले- कांग्रेस ने नेताओं के मुंह पर ताला लगवाया

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र से जुड़ी रही। कांग्रेस ने मनरेगा के तहत मजदूरी 400 रुपए प्रति दिन करने, गरीब परिवार की महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए देने का वादा किया है। वहीं दूसरी खबर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI को लेकर है। जल्द ही यूजर्स UPI के जरिए बैंक में पैसे डिपॉजिट कर पाएंगे।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. PM नरेंद्र मोदी UP के सहारनपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। पिछले 10 सालों में मोदी का 5वां सहारनपुर का दौरा है। रैली के जरिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के अलावा आसपास की सीटों पर मतदाताओं को साधेंगे।

2. राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस की रैली होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस इस सभा के जरिए जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, सीकर, टोंक सवाई माधोपुर सीटों को साधने का प्रयास कर रही है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया; 5 न्याय और 25 गारंटी देने का वादा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी घोषणा पत्र को न्याय पत्र 2024 नाम दिया है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 48 पेज का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्या: पार्टी के घोषणा पत्र में मनरेगा के तहत मजदूरी 400 रुपए प्रति दिन करने, गरीब परिवार की महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए देने, MSP को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का जिक्र है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम्स का वादा किया गया है।

कांग्रेस की 4 अन्य बड़ी घोषणाएं: 1. वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध। लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय समय पर ही करवाएंगे। 2. मतदान EVM के जरिए होंगे, लेकिन VVPAT की पर्ची से मिलान किया जाएगा। 3. 10वीं अनुसूची में संशोधन का वादा। इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता खुद समाप्त हो जाएगी। 4. पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। हर मामले को संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।

 

 

2. PM मोदी की राजस्थान के चुरू में रैली, कहा- कांग्रेस ने राम-मंदिर पर नेताओं के मुंह पर ताला लगवाया

 

PM Modi LIVE | Narendra Modi Rajasthan Churu Rally LIVE Update - BJP  Candidate | 'कांग्रेस ने राम-मंदिर पर नेताओं के मुंह पर ताला लगवाया': PM  मोदी बोले-दस साल में जो हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के चुरू में एक रैली को संबोधित किया। PM ने राममंदिर, भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर कांग्रेस व विरोधियों को घेरा। मोदी ने कहा- कांग्रेस ने तो राम मंदिर पर एडवाइजरी जारी की है। अपने लोगों से मुंह पर ताला लगाने को कहा है। उन्हें लगता है कि भगवान राम पर कुछ बोला तो कहीं राम-राम न हो जाए।

मोदी बोले- अभी खाने की पूरी थाली बाकी: PM मोदी ने राजस्थान के लोगों से कहा कि, बीते 10 साल में हमने कई काम किए हैं, लेकिन ये बहुत कम है। अभी तक जो मोदी ने किया है, वो तो सिर्फ बड़ी होटलों में मिलने वाला स्टार्टर (एपेटाइजर) है, अभी तो खाने की पूरी थाली बाकी है।

चुरू में पहले चरण में होगी वोटिंग: राजस्थान में चुरू सहित 12 सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होंगे। चुरू से भाजपा ने पैरालंपियन देवेंद्र झाझड़िया को उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर हाल ही में पार्टी का दामन थामने वाले राहुल कस्वां को टिकट दिया है।

 

 

3. UPI से बैंक खाते में जल्द ही पैसा जमा कर सकेंगे, कैश डिपॉजिट मशीन में मिलेगी सुविधा

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए यूजर्स को जल्द ही अपने बैंक खाते में कैश डिपॉजिट की सुविधा दी जाएगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में यह जानकारी दी।

कैश डिपॉजिट मशीन से मिलेगी यह सुविधा: यह सुविधा CDM (कैश डिपॉजिट मशीन) में उपलब्ध कराई जाएगी। अभी CDM से कैश डिपॉजिट करने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही UPI के जरिए पेमेंट करने के साथ नकद पैसे निकाल सकते हैं।

मार्च 2024 में UPI ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड: मार्च 2024 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना है। इस दौरान 1,344 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 19.78 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। पिछले महीने यानी फरवरी 2024 में UPI के जरिए 1,201 करोड़ लेनदेन हुए, जिसके जरिए 18.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

 

 

4. UP मदरसा एक्ट रद्द करने के फैसले पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 17 लाख छात्रों पर असर पड़ेगा

UP Madarsa Board Education Act 2004 Update; Supreme Court | Lucknow | UP  मदरसा एक्ट रद्द करने के फैसले पर रोक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-17 लाख छात्रों  पर असर पड़ेगा, दूसरे स्कूल

सुप्रीम कोर्ट ने ‘यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ को असंवैधानिक करार देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। इसके साथ ही केंद्र और यूपी सरकार से जवाब भी मांगा। कोर्ट का कहना है कि हाईकोर्ट के फैसले से 17 लाख छात्रों पर असर पड़ेगा। छात्रों को दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने का निर्देश देना ठीक नहीं है।

22 मार्च को हाईकोर्ट के फैसले में क्या था: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा था- विभिन्न धर्मों के बच्चों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। धर्म के आधार पर उन्हें अलग-अलग प्रकार की शिक्षा मुहैया नहीं कराई जा सकती। अगर ऐसा किया जाता है, तो यह धर्मनिरपेक्षता का उल्लंघन होगा। इसके साथ ही UP सरकार को एक स्कीम बनाने को कहा, ताकि मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को औपचारिक शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जा सके।

क्या है UP मदरसा बोर्ड कानून: यूपी मदरसा बोर्ड एजुकेशन एक्ट 2004 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारित कानून था। जिसे राज्य में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था। इस कानून के तहत मदरसों को न्यूनतम मानक पूरा करने पर बोर्ड से मान्यता मिल जाती थी।

 

 

5. NIA बोली- बेंगलुरु ब्लास्ट के मुख्य और सह-आरोपी पहचाने गए; BJP कार्यकर्ता भी हिरासत में

1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में IED ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में 9 लोग घायल हुए थे। एजेंसी ने संदिग्धों की फोटो जारी की थी।

थी।

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में NIA ने दो आरोपियों मुसाविर हुसैन और अब्दुल मतीन की पहचान कर ली है। मुसाविर ही कैफे में विस्फोटक लेकर गया था। दोनों ही शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं और फिलहाल फरार हैं।

3 राज्यों में 18 जगह रेड: NIA ने आरोपियों की तलाश में कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी के 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। 29 मार्च से दोनों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है। आरोपियों के जानने वालों, स्कूल-कॉलेज के समय के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

BJP कार्यकर्ता भी हिरासत में: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि जांच एजेंसी ने ब्लास्ट केस में BJP कार्यकर्ता साई प्रसाद को हिरासत में लिया है। राव का कहना है कि साई का कैफे ब्लास्ट के आरोपियों से कनेक्शन है।

 

 

6. IPL 2024 में हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया; मार्करम की फिफ्टी, अभिषेक ने 12 बॉल पर 37 रन बनाए

IPL 2024 SRH vs CSK LIVE Score Update; Ruturaj Gaikwad MS Dhoni | Pat  Cummins | हैदराबाद की होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत: चेन्नई को 6 विकेट से  हराया; मार्करम की फिफ्टी,

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया। 166 रन का टारगेट हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

हैदराबाद की होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में होमग्राउंड पर लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। इससे पहले 27 मार्च को SRH ने मुंबई को हराया था। फिलहाल हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है। वहीं, चेन्नई तीसरे नंबर पर बरकरार है।

 

 

 

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat