Saturday, May 18, 2024

Morning News Brief: NASA ने मांगी भारत से चंद्रयान 3 की टेक्नोलॉजी; सोसाइटी की लिफ्ट में फसें मां बेटा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने !

- Advertisement -

आज के Morning News Brief में आपका स्वागत है, आपको यह ब्रीफ कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं ।

आज के प्रमुख इवेंट्स जिन पर रहेगी नजर –

  • आप नेता राघव चड्ढा की संसद सदस्यता 11 अगस्त को सस्पेंड की गई थी। इस फैसले के खिलाफ राघव की ओर से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
  • 26 हफ्ते की प्रेग्नेंसी को मेडिकली अबॉर्ट करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में अदालत ने AIIMS से जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

 

अब तक की बड़ी खबरें :-

गाज़ियाबाद में सोसायटी की लिफ्ट में 5 वर्षीय बेटे संग फंसी महिला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की प्रतीक ग्रैंड सोसायटी की लिफ्ट खराब होने से उसमें एक महिला अपने 5 वर्षीय बेटे संग फंस गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। महिला के पति के मुताबिक, 12वें फ्लोर पर पहुंचने के बाद लिफ्ट अचानक रुक गई फिर फ्री फॉल होते हुए बेसमेंट पर पहुंच गई। मां-बेटे लिफ्ट में करीब 10 मिनट तक फंसे रहे।

 

त्रुटिपूर्ण सैन्य भर्ती का दुष्परिणाम: अग्निवीर को सैन्य अंत्येष्टि नहीं दिए जाने पर अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 21 वर्षीय अग्निवीर अमृतपाल सिंह को सैन्य अंत्येष्टि नहीं दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “यह एक त्रुटिपूर्ण सैन्य भर्ती का दुष्परिणाम है, सैनिकों को उनका यथोचित सम्मान हर दशा-अवस्था में मिलना ही चाहिए। हम इस शहादत को शत-शत नमन करते हैं।” बकौल अखिलेश, वह अग्निवीर योजना के अपने विरोध को पुनः रेखांकित करते हैं।

 

ईडी ने यूपी में मुख्तार अंसारी व उसके बेटे की ₹73.43 लाख की संपत्ति की ज़ब्त

ईडी ने माफिया मुख्तार अंसारी व उसके विधायक बेटे अब्बास अंसारी की गाज़ीपुर और मऊ में ₹73.43 लाख की संपत्ति धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कुर्क की है। बकौल ईडी, अब्बास ने ₹6.23 करोड़ की सरकारी दर के बजाय इन संपत्तियों को ₹71.94 लाख में हासिल किया। मुख्तार के बैंक खाते में जमा ₹1.5 लाख भी कुर्क हुए हैं।

 

1947 से 2017 तक यूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 10,000 थी, अब 40,000 है: सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा, “1947-2017 तक हमारे पास जो पुलिसकर्मी थे, उनमें महिला कर्मियों की संख्या केवल 10,000 के आसपास थी… आज इनकी संख्या 40,000 हो गई है।” इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारंभ किया। बकौल सीएम, मिशन के परिणामस्वरूप प्रदेश में महिला अपराधों में गिरावट आई है।

 

स्टेडियम में इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच देखते नज़र आए विराट कोहली और सुनील नरेन के हमशक्ल

वनडे विश्व कप-2023 में रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली) में इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच देखने आए विराट कोहली और सुनील नरेन के हमशक्ल की तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ‘X’ यूज़र ने लिखा, “विराट भाई नवीन-उल-हक का सपोर्ट कर रहे हैं।” एक अन्य ने मज़ाक में कहा, “वें कोहली और नरेन के पैरोडी अकाउंट हैं। ”

 

इसरो चीफ बोले- NASA ने भारत से मांगी चंद्रयान-3 की टेक्नोलॉजी, हमारा काम देखकर प्रभावित हुए थे

ISRO चीफ एस सोमनाथ का कहना है कि NASA के वैज्ञानिकों ने भारत से चंद्रयान-3 की टेक्नोलॉजी मांगी है। उन्होंने कहा कि जब हमने चंद्रयान-3 डेवलप किया तो नासा के वैज्ञानिकों को इसरो हेडक्वॉर्टर बुलाया। हमने उन्हें समझाया कि कैसे 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। हमने उन्हें अपनी डिजाइन भी समझाई।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat