राजस्थान:सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड केस में दर्ज़ FIR में सीएम गहलोत और DGP का नाम शामिल, ATS ने भी दी थी वार्निंग!

जैसा कि आप जानते हैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर राजस्थान में काफ़ी ज्यादा बवाल मचा हुआ है।

0
1196

AIN NEWS 1 जयपुरः जैसा कि आप जानते हैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर राजस्थान में काफ़ी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। अब इस केस में एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां श्याम नगर थाने में ही सुखदेव सिंह की पत्नी शीला ने इस मामले में एक मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस पूरी एफआईआर में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के डीजीपी का भी जिक्र किया गया है। इस FIR में साफ़ कहा गया है कि सुखदेव सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डीजीपी से अपनी सुरक्षा की मांग की थी लेकिन इन दोनों ने जानबूझकर उनकी तरफ से कोई भी सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। इतना ही नहीं इस FIR में ही पंजाब पुलिस, एटीएस सहित अन्य पात्रों का भी पूरी तरह से जिक्र किया गया है। गोगामेड़ी को सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से ही 5 दिसंबर की दोपहर उनसे मिलने के बहाने से कुछ लोगों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी।

यहां हम बता दें सीएम गहलोत और डीजीपी को भी लिखा था पत्र

इस पूरी FIR में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने ही बताया कि मेरे पति सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत करणी सेना भारत, जिनके राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई सारे सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें पिछले दो सालों से ही उन्हे लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ था, जिसको लेकर मेरे पति ने इस राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुलिस महानिदेशक सहित कई सारे उच्चाधिकारियों को उन्हे सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर 24 फरवरी 2023 और 25 मार्च 2023 को भी एक पत्र लिखा था।

जान ले इनकी हत्या की साजिश के एटीएस ने भी दिए थे इनपुट

इस FIR में ये भी साफ़ लिखा है कि एटीएस जयपुर ने भी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेंस) राजस्थान को एक पत्र लिखकर सूचना दी थी कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को कुछ लोगो द्वारा मारने का षडयंत्र रचा जा रहा है। पंजाब पुलिस के द्वारा भी 14 फरवरी 2023 को डीजीपी राजस्थान को एक पत्र लिखकर इसकी सूचना दी गई थी कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जान से मारने की कई साजिश रची जा रही है। इसमें साफ़ लिखा है कि इतने सारे इनपुट मिलने का बाद भी उन्हे जानबूझकर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य के डीजीपी और सहित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मेरे पति को किसी भी प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई।

यहां हम आपको बता दें इस मर्डर का मास्टरमाइंट लॉरेन्स विश्नोई

इस पूरे मामले में कड़ी मशक्कत के बाद उनका परिवार आज सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अंतिम संस्कार को राजी हो गया है। रोहित गोदारा ने इस पूरे हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली। नितिन फौजी और रोहित राठोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। लेकिन इस मर्डर का मास्टरमाइंट जेल में ही बंद लॉरेन्स विश्नोई बताया जा रहा है। वो जेल में रहते हुए भी अपने बहार वाले गुर्गों की मदद से इस तरह की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। सुखदेव मर्डर केस में भी लॉरेन्स और रोहित गोदारा का नाम ही सामने आने के बाद SIT का गठन भी कर दिया गया है। NIA भी अब इस पूरे मामले की जांच कर सकती है। सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि स्पेशल सेल जेल में बंद लॉरेन्स से सुखदेव हत्याकांड के बारे में भी पूछताछ करने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here