Ram Lalla Surya Tilak Live:( देखे विडियो)अयोध्या मे सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का सूर्य तिलक, दिखी अनोखी छटा?

0
1113

AIN NEWS 1 अयोध्या Ram Lalla Surya Tilak Live: राम मंदिर में ही रामलला का सूर्य तिलक ख़ुद सूर्यदेव ने ही किया है। इस दौरान दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर यह सूर्य अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब 5 मिनट तक लगातार चला। यहां हम आपको बता दें अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब यह पहली रामनवमी है।

अभी रामलला का सूर्याभिषेक खत्म हुआ, वहां भजन-कीर्तन जारी

राम नवमी पर आज अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम का यह सूर्य तिलक किया गया। दोपहर को क़रीब 12 बजकर 01 मिनट पर यह सूर्य अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब 5 मिनट तक लगातार चला। रामलला के मस्तक जब सूर्य की किरणें सीधे पड़ी तो पूरा दृश्य अलौकिक और दिव्य दिख रहा था। करीब 5 मिनट तक रामलला के मस्तक पर ही यह सूर्य का टिका बना रहा था।

ऐसे हुआ भगवान राम का सूर्याभिषेक…

पूरी अयोध्या में ही दिखा दिव्य और अलौकिक नजारा

इस राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में ही रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य अभिषेक। अयोध्या में साफ़ दिखा अलौकिक ,अनोखा सूर्यदेव और प्रभु राम का मिलन… भारी संख्या में भक्त इस समय पर मंदिर में एकत्रित हैं। लगातार मंगलगीत, भजन, कीर्तन और जयघोष भी हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here