कांग्रेस पार्टी MP में आज से शुरु करेगी जन आक्रोश यात्रा, जनता से करेगी 11 वादे !

0
156

कांग्रेस पार्टी MP में आज से शुरु करेगी जन आक्रोश यात्रा, जनता से करेगी 11 वादे !

मध्य प्रदेश में हाल ही दिनों में चुनाव होने वाला है और चुनाव  को लेकर के  सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक तरफ है बीजेपी तो दूसरी तरफ है कांग्रेस और  प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां यात्राओं के सहारे वोटरों के बीच अपनी पहुंच बनाने की कोशिश में जुटी हैं।  चुनाव को लेकर के बीजेपी  ने  ‘जन आशीर्वाद यात्रा’  निकाली है वही बीजेपी के जवाब में कांग्रेस आज ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू करने जा रही है। आपको बता दे कि मध्य प्रदेश में  कांग्रेस पार्टी नें  19 सितम्बर यानी आज से एक साथ मिलकर  ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत कांग्रेस ने गणेश चतुर्थी का दिन चुना है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 260 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी, जिसकी कुल दूरी 11,400 किलोमीटर होगी।

आपको बता दे कि मध्य प्रदेश  के चुनाव में दोनों पार्टी के अन्दर  बराबरी की टक्कर है वही राजस्थान में भाजपा का थीम सांग था ‘चालो चालो चालो, बीजेपी वालो राज लावा, कमल खिलावा’ और हरियाणा में ‘दुष्यंत चौटाला ने यह अलख जगाई है, जेजेपी आई रैजेजेपी आई रै’। कोई भी आरोप लगाने के पहले भाजपा नेताओं को अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा का जो थीम सांग ‘चलो-चलो कांग्रेस के साथ चलो-चलो’ बनाया है, उसमें महाकाल सहित मध्य प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए जनता से कांग्रेस के साथ चलने की अपील की गई है। कांग्रेस की मंगलवार को प्रारंभ होने वाली जन आक्रोश यात्रा के थीम सांग ‘चलो-चलो कांग्रेस के साथ चलो-चलो’ को लेकर राजनीति गर्मा गई है। बता दे कि जन आक्रोश यात्रा को बारे में पी टी आई न्यूज के हवाले से पता चला था इस यात्रा में ये कहा गया है कि काग्रेस पार्टी 260 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुऐ सात अलग-अलग जगहों तक जाएगी। कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश यात्रा के लिए विशेष रथ तैयार करवाए हैं. इन रथों पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ सहित अन्य दिग्गज नेताओं के फोटो लगे हैं. नेता इन रथों पर सवार होकर जनता को संबोधित करेंगे. जन आक्रोश यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, घोटालों को बताया जाएगा. शिवराज सरकार के कथित 50 प्रतिशत कमीशन की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए पर्चे छपवाए गए हैं.

महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि, इस यात्रा में मध्य प्रदेश के प्रमुख कमल नाथ और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे, जो सात रैलियों का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा प्रदेश में 18 साल से सत्ता में है लेकिन लोग उनकी सरकार से खुश नहीं हैं इसका मुख्य कारण किसानों पर हो रहे जानलेवा हमले, पटवारी घोटाला और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत किया गया भ्रष्टाचार है और मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस इस यात्रा के जरिए भाजपा के खिलाफ आम लोगो के आक्रोश को आवाज देगी।

क्या है कांग्रेस के 11 वादे

  1. हर महीने 1500 रुपए की राशि महिलाओं को दी जाऐगी
  2. सिलेंडर 500 रुपए
  3. 100 यूनिट बिजली का होगा बिल माफ
  4. किसानों का सारा का सारा कर्ज होगा माफ
  5. पुरानी पेंशन योजना होगी लागू
  6. किसानों के बिजली बिल माफ
  7. 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री
  8. OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण
  9. 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली
  10. जातिगत जनगणना कराएंगे
  11. किसानों के सारे मुकदमें पूरे लिए जाऐंगे वापस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here