23 लाख में नीलाम किया मलबा, महपौर सुनीता दयाल और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई !

0
329

23 लाख में नीलाम किया मलबा, महपौर सुनीता दयाल और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई !

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में  सोमवार को कैलाभट्ठा में अवैध जमीन पर बुलडोजर चला दिया गया है बता दे कि  20 साल से निगम की जमीन पर पुराने अवैध कब्जे को नगर- प्रशासन के बुलडोजर नें पांच घंटे में ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान मेयर सुनीता दयाल ने डेरा डाल दिया। जब तक नगर निगम की जमीन को पूरी तरह से कब्जा मुक्त नहीं करा दिया, वहां से नहीं हटीं। मेयर ने कहा कि जब तक एक-एक ईंट नहीं हट जाती, वह यहीं रहेंगी।

महापौर सुनीता दयाल ने क्या कहा

मेयर सुनीता दयाल  ने बताया कि हमे शिकायत मिल रही थी कि कैलाभट्टा क्षेत्र में नगर निगम की करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की 23 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है, जिस पर उन्होंने निगम के प्रॉपर्टी विभाग की टीम से जांच कराई। इसमें साबित हो गया कि जिस जमीन पर मस्जिद बनी है और पार्किंग चल रही है, वह निगम की है। करीब 200 वर्ग मीटर हिस्से में मस्जिद बनी है, जबकि बाकी पर पूर्व पार्षद हाजी खलील के जरिए पार्किंग चलाई जा रही है। इस रिपोर्ट के बाद उन्होंने प्रशासन से भी इसकी जांच रिपोर्ट मांगी, इस रिपोर्ट में भी निगम की जमीन बताई गई।

साथ इस पर कार्रवाई करते हुऐ महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि करीब 50 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई गई है। वहीं, ध्वस्त किए गए मलबे को खुली बोली लगाकर करीब 23 लाख में नीलाम कर दिया गया। नीलामी की राशि निगम खाते में जमा कराई जाएगी। साथ ही कैलाभट्ठा में नगर निगम की 23340 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर मकान, स्कूल, दुकान व गोदाम बनाकर कब्जा किया गया था। रविवार को क्षेत्र में मुनादी कराने के बाद सोमवार को निगम की टीम पुलिस फोर्स व प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। सुबह 11 अवैध कब्जे को हटाने का काम शुरू हुआ। टीम ने मस्जिद के पास अवैध कब्जे को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। लोग अपनी दुकान, गोदाम से सामान निकाल कर उन्हें खाली करने लगे। महापौर ने बताया कि मस्जिद की आड़ में सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। कब्जा करने वाले पूर्व पार्षद ने दुकानों से लाखों रुपये प्रतिमाह वसूला है। उन्होंने बताया कि स्कूल की मान्यता समाप्त हो चुकी है। स्कूल के कमरों को किराये पर उठाकर अवैध उगाही की जा रही थी। सरकारी भूमि से वसूल किए गए रुपयों की रिकवरी कराई जाएगी।

जगह का होगा सुंदरीकरण

सुनीता दयाल ने कहा कि धर्म एक समान है मेरे लिए चाहे वो मंदिर हो या मस्जिद हो यह भी अस्था का केंद्र है। मस्जिद के अन्दर जाने के लिए लोगों को रास्ता दिया जाएगा। शेष भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद उसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। भूमि पर पार्क, मैरिज होम अथवा जनता के हित से जुडे़ भवन का निर्माण कराया जाएगा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। शाम करीब शाम चार बजे तक कार्रवाई चली।

लोग आशियाना को टुटा देख भावुक हुई

जिन लोगो के घर पर सोमवार को बुलोडजर चला वो लोग अपने टुटे हुऐ आशियाना को देखकर भावुक हो गये उनको उस टुटा हुआ घर में अपना सपना टुटा हुआ दिख रहा था हालांकि निर्माण अवैध होने के कारण वह कुछ नहीं कर सके। लोगों ने कहा कि मौका देना चाहिए था। और वही सरकारी जमीन पर फ्रिज और एलईडी टीवी का गोदाम बना रखा था। ध्वस्तीकरण के दौरान काफी संख्या में फ्रिज ओर एलईडी निकले। टेंट का गोदाम भी निगम की जमीन पर चल रहा था। निगम ने सभी सामानों को खुली बोली लगाकर मौके पर नीलाम कर दिया गया। करीब 30 दुकानों को ध्वस्त किया गया। जमीन पर ही आरओ प्लांट चल रहा था उसे भी हटाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here