समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी !

0
360

बता दे कि यूपी के मोदीनगर के कस्बा निवाड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर कई सभासदों और समर्थकों सहित मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। वही पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने उन्हें बीजेपी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। बता दे आपको अनिल त्यागी ने सपा के टिकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। बहुकोेणीय मुकाबले में अनिल त्यागी ने सपा का परचम लहराया था। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्याग पर फर्जी शैक्षिक दस्तावेज के अलावा शपथपत्र में मुकदमा छिपाने का आरोप है। शैक्षिक प्रमाणपत्र को लेकर मामला अदालत में चल रहा है। आपको बता दे कि कस्बा निवाड़ी में मंगलवार शाम को एक सभा का आयोजन किया गया. जिस कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवॉच व मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी और जिला सहकारी बैंक के सभापति कृष्णापाल सिंह की मौजूदगी में अनिल त्यागी ने भाजपा ज्वाइन की। अनिल त्यागी के साथ सभासद अख्तर अली, राजकुमार त्यागी, सुमन, जगदीश, मागेश्वर व पूर्व सभासद नितिन त्यागी के अलावा कई समर्थक में भाजपा में शामिल हुए फिर इस दौरान सांसद सत्यपाल सिंह ने सपा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़कर नगर पंचायत निवाड़ी के अध्यक्ष बने अनिल त्यागी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनिल त्यागी के साथ-साथ सभासद अख्तर अली, राजकुमार त्यागी, सुमन, जगदीश मागेश्र्वर और पूर्व सभासद नितिन त्यागी  सहित 120 समर्थकों ने भी भाजपा का दाम थाम लिया है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि अनिल त्यागी के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर रुद्रप्रताप त्यागी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामआसरे शर्मा, विनोद गोस्वामी, नीरज त्यागी, रविन्द्र त्यागी और अमित चौधरी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here