Saturday, May 18, 2024

गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर चला GDA का बुलडोजर, सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर लगाया जुर्माना

- Advertisement -
गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर चला GDA का बुलडोजर, सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर लगाया जुर्माना

जीडीए द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन जोन पांच की टीम ने मसूरी नहर के किनारे अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

प्रवर्तन जोन पांच के प्रभारी सुशील कुमार चौबे ने बताया कि मसूरी नहर के पास बिलाल अली व रविंद्र सिंह द्वारा वरदा एन्क्लेव के नाम से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। कॉलोनी में बनी सड़क व चारदीवारी ध्वस्त की गई। साथ ही अंसल एक्वापालिस के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग भवनों को सील किया गया।

 वरदा एन्क्लेव में हुई कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया तो पुलिस बल की मदद से उन्हें खदेड़ा गया। लोगों से अपील की गई है कि अवैध रूप से विकसित कॉलोनी में प्लाट व मकान न खरीदें। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता योगेश कुमार पटेल, अवर अभियंता योगेश कुमार, परशुराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अवैध प्लाटिंग पर भी चला बुलडोजर                    

 वहीं, नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को अर्थला में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। यहां पर भूमाफिया ने 710 वर्गमीटर भूमि पर प्लाटिंग कर दी थी। निगम के संपत्ति अधीक्षक भोला सिंह ने बताया कि अर्थला के खसरा नंबर 1330 में अवैध रूप प्लाटिंग कर दी गई थी।

 यह नगर निगम की भूमि है। यहां कई लोगों को प्लाट भी बेच दिए गए थे। नगर निगम टीम ने वसुंधरा सेक्टर नौ व 10 में अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे रेत बदरपुर रखने वाले पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

 वसुंधरा जोन के जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर नौ व 10 में अतिक्रमण हटाया। इसके अलावा मोहन नगर जोन में भी जोनल प्रभारी ने कई जगह पर ठेली पटरी वालों को हटवाया।

- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat