Saturday, May 18, 2024

मेरठ-सेक्स रेप कांड का मुख्य आरोपी वकील गिरफ्तार !

- Advertisement -

Table of Contents

मेरठ-सेक्स रेप कांड का मुख्य आरोपी वकील गिरफ्तार!

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में  सेक्स रेप कांड का मुख्य आरोपी वकील रमेश चंद्र गुप्ता को आज दौराला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दौराला पुलिस ने वकील को कुछ देर थाने में रखकर पूछताछ भी की। पूछताछ में किशोरी यौन शोषण मामले के आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता ने भाजपा नेता संजीव सिक्का और मारवाडी भोज के मालिक के बारे में जानकारी दी।
 आपको बता दें किशोरी यौन शोषण मामले के आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। तीन दिन पहले उसके घर भी दबिश दी गई थी। 3 दिन पहले आरोपी वकील की लोकेशन हरिद्वार मिली थी। अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता मेरठ बार  एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुका है। किशोरी यौन शोषण मामले में नाम आने के बाद आरोपी ने खुद ही उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
वकील रमेश चंद्र गुप्ता की भाजपा नेताओं से रिश्तेदारी और दोस्ती है। बताया जाता है कि वकील लड़कियों की भर्ती करके सेक्स रैकेट चलाने का काम भी करता था। नाबालिग पीड़िता से वकील का मोबाइल मिला था। वकील के मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले हैं। वकील की गिरफ्तारी के बाद अब दोनों भाजपा नेताओं पर भी कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पुलिस जल्द ही दोनों भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच कर उनको गिरफ्तार कर सकती है।
अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के अश्लील वीडियो वायरल के मामले में जांच अधिकारी को बदल दिया गया है। अभी तक मामले की जांच दौराला थाने के एसआई अबरार अहमद कर रहे थे, लेकिन अब उनके स्थान पर अपराध निरीक्षक सतेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है। आरोपों में घिरे भाजपा नेता संजीव सिक्का और अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
पीड़ित किशोरी ने अपने बयान में दो भाजपा नेताओं पर भी आरोप लगाए थे। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना कि किशोरी ने जो आरोप दो अन्य लोगों पर लगाए हैं, उनको लेकर सुबूत तलाशे जा रहे हैं। अभी तक दोनों को आरोपी नहीं बनाया गया।
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat