Saturday, May 18, 2024

Morning News Brief : दावा- ज्ञानवापी रिपोर्ट में मंदिर के 32 सबूत; बिहार में JDU-RJD के गठबंधन में तल्खी; कोहली ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर से जुड़ी रही, इसकी ASI रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। एक खबर पद्म पुरस्कारों की रही। वहीं, ICC ने विराट कोहली को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। रिपब्लिक डे परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
  2. मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे का मार्च मुंबई पहुंचेगा। वे यहां अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक, हिंदू पक्ष ने कहा- रिपोर्ट में मंदिर के 32 सबूत मिले

यह ज्ञानवापी मस्जिद है। हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां पहले मंदिर था।

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट गुरुवार रात सार्वजनिक कर दी गई। 839 पेज की रिपोर्ट हिंदू-मुस्लिम पक्ष को सौंपी गई। इसके बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट में मंदिर होने के 32 सबूत मिले हैं। दीवारों पर कन्नड़, तेलुगु और देवनागरी में लेखनी मिली है। हालांकि, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।

 

2. बिहार में JDU-RJD के गठबंधन में तल्खी, शाह ने बिहार ‌BJP नेताओं के साथ बैठक की

Nitish Kumar; Bihar Political Crisis LIVE Updates | Tejashwi Yadav Lalu Prasad Son - JDU RJD BJP MLA | बिहार में JDU-RJD के गठबंधन में तल्खी: दिल्ली में भाजपा नेताओं से शाहबिहार के CM नीतीश कुमार के एक बार फिर NDA में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसकी वजह है राजद और जदयू के बीच बढ़ी तल्खी। नीतीश ने 24 जनवरी को राजनीति में परिवारवाद को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद से दोनों दलों के बीच तनाव है। CM हाउस में नीतीश ने तो राबड़ी आवास पर लालू और तेजस्वी ने पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने अपने दिल्ली आवास पर बिहार भाजपा नेताओं से मुलाकात की। यह मीटिंग 95 मिनट चली।

 

3. पद्म पुरस्कारों का ऐलान, वेंकैया, वैजयंती माला समेत 5 को पद्म विभूषण; मिथुन, राम नाइक समेत 17 को पद्म भूषण

सरकार ने 2024 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। एक्ट्रेस वैजयंती माला, एक्टर चिरंजीवी, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और वेंकैया नायडू समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण दिया जाएगा। मिथुन चक्रवर्ती, राम नाइक, ऊषा उत्थुप समेत 17 काे पद्म भूषण के लिए चुना गया है। वहीं देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ समेत 110 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे। पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं। 9 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

 

4. जयपुर में मोदी और मैक्रों का रोड शो, चाय पर चर्चा की, जंतर-मंतर में गले मिले दोनों नेता

फुटेज में PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चाय पीते नजर आ रहे हैं।
भारत दौरे के पहले दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंचे। PM मोदी और मैक्रों ने यहां करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसके बाद दोनों ने हवा महल देखा। दोनों नेताओं ने जयपुर की गलियों में शॉपिंग की। इस दौरान मोदी ने मैक्रों को UPI पेमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने चाय पी। जिसका पेमेंट राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने UPI से किया।

5. कोहली बने ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, पैट कमिंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए

विराट कोहली को ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 चुना गया है। अवॉर्ड की रेस में विराट के साथ भारत के शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल भी थे। विराट को चौथी बार यह अवॉर्ड मिला है। इससे पहले वे 2012, 2017 और 2018 में भी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

 

6. हिंडनबर्ग रिपोर्ट का एक साल, अडाणी बोले- आरोप झूठे थे, इस अनुभव ने कंपनी को अहम सबक सिखाया

Gautam Adani On Adani Hindenburg Report Case | Business News | हिंडनबर्ग रिपोर्ट का एक साल, अडाणी बोले- आरोप झूठे थे: कहा- अनुभव शेयर कर रहा; क्योंकि ऐसा किसी और के साथ
अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को एक साल पूरे हो चुके है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने एक लेटर में कहा है कि ग्रुप के खिलाफ झूठ और बेबुनियाद आरोप कोई नई बात नहीं थी। इस अनुभव ने कंपनी को अहम सबक सिखाया है। हमारी कंपनियों के प्रदर्शन से पता चलता है कि आरोप निराधार थे।

 

 

7. भारत पर कनाडा के चुनाव में दखल का आरोप, जांच कमीशन ने ट्रूडो सरकार से जानकारी मांगी

Canadian court calls emergency imposed by Trudeau government in February 2022 unreasonable | Canada News: ट्रूडो सरकार द्वारा लागू किए गए आपातकाल को कोर्ट ने बताया अनुचित, सरकार ने चला ...
कनाडा ने भारत, चीन और रूस पर अपने चुनावों में दखल देने का आरोप लगाया है। इलेक्शन में विदेशी दखल की जांच के लिए बने कमीशन ने ट्रूडो सरकार से मामले की जानकारी मांगी है। पिछले साल सितंबर में आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन ने कनाडा में 2019 और 2021 में हुए संघीय चुनाव में दखल दिया था। आरोप है कि जस्टिन ट्रूडो को जीत दिलाने में मदद की गई थी।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat