Saturday, May 18, 2024

Morning News Brief : नई मूर्ति का नाम बालक राम; रोहित ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर के कप्तान; पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर अयोध्या के राम मंदिर की रही, यहां पहले दिन 5 लाख से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए। एक खबर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से जुड़ी रही, सरकार ने उन्हें भारत रत्न (मरणोपरांत) देने का ऐलान किया है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान’ कैंपेन लॉन्च करेंगे। गणतंत्र दिवस के 75वें साल के उपलक्ष्य में यह अभियान साल भर चलेगा।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले NCC कैडेट्स और झांकी में हिस्सा ले रहे कलाकारों से मुलाकात करेंगे।
  3. मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार की क्यूरेटिव पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. रामलला की नई मूर्ति का नाम बालक राम; पहले दिन 5 लाख से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन रामलला की पहली मंगला आरती हुई। रामलला के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। लोग सिक्योरिटी तोड़कर दर्शन करने भाग निकले।

अयोध्या में रामलला की नई मूर्ति को बालक राम के नाम से जाना जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल रहे पुजारी अरुण दीक्षित ने वजह बताते हुए कहा कि प्रभु बाल स्वरूप में है, इसलिए यह नाम रखा गया है। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन दर्शन के लिए आम लोगों का जमावड़ा लग गया। राम मंदिर खुलने के पहले दिन 5 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए।

 

2. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलेगा, आज उनकी 100वीं जयंती; दो बार बिहार के CM रहे

Bharat Ratna: दो बार बिहार के CM रहे दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्‍न', 100वीं  जयंती से पहले केंद्र सरकार ने की घोषणा

केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के CM और एक बार डिप्टी CM रहे। वे बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने देश में पहली बार OBC आरक्षण दिया था। वो देश के पहले ऐसे CM थे, जिन्होंने अपने राज्य में मैट्रिक तक पढ़ाई मुफ्त कर दी थी।

3. कांग्रेस की यात्रा को गुवाहाटी शहर में जाने से रोका, कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी

राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार सहित यात्रा में शामिल कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

असम पुलिस ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को गुवाहाटी शहर के अंदर जाने से रोक दिया। राहुल अपने काफिले के साथ शहर के बीच से गुजरना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए और बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाए, लेकिन कानून नहीं तोड़ा। वहीं असम के CM हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

4. राजस्थान में फ्री स्मार्टफोन योजना पर फिलहाल रोक, मंत्री राज्यवर्धन बोले- इसकी समीक्षा होगी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू किया इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन  योजना 2023 |
राजस्थान सरकार ने गहलोत सरकार की फ्री स्मार्टफोन योजना पर फिलहाल रोक लगा दी है। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि योजना की समीक्षा होगी। इससे कितनी महिलाओं को लाभ हुआ यह देखने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा।

 

5. ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेशन शुरू, बार्बी और ओपेनहाइमर बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट

Nominations announced for Oscar 2024, oscar awrads 2024 , nominations,  oppenheimer, barbie, no indian films | ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेशंस का ऐलान:  बार्बी और ओपेनहाइमर बेस्ट फिल्म के लिए ...
96वें ऑस्कर के लिए नॉमिनेशंस शुरू हो चुके हैं। फिल्म ओपेनहाइमर को 13 नॉमिनेशंस मिले हैं। वहीं फिल्म पुअर थिंग्स को 11 नामांकन मिले। ड्रामा किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून को 10 और बार्बी को 8 नॉमिनेशंस मिले हैं। भारत की तरफ से कोई भी फिल्म इस बार ऑस्कर अवार्ड्स के लिए शॉर्ट लिस्ट नहीं हो पाई है।

 

6. रिपब्लिक डे फ्लाइपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे, इनमें 29 लड़ाकू विमान

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान IAF फाइटर जेट सुखोई-30 MKI (ऊपर बाएं), तेजस (ऊपर दाएं), जगुआर (नीचे बाएं) और राफेल।
26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस के फ्लाई-पास्ट में इंडियन एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। इन्हें 6 अलग-अलग बेस से ऑपरेट किया जाएगा। 6 लड़ाकू पायलट्स समेत पंद्रह महिला पायलट फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगी। वे राफेल, सुखोई-30 और मिग-29 उड़ाएंगी।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat