Saturday, May 18, 2024

Morning News Brief : नीतीश 9वीं बार बिहार के CM; भारत पहले टेस्ट में इंग्लैंड से हारा; खड़गे बोले- भाजपाई मोदी को विष्णु का अवतार बना रहे

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर बिहार की सियासत से जुड़ी रही। नीतीश कुमार ने 17 महीने बाद फिर NDA का दामन थामा और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एक खबर भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच की रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स से बोर्ड एग्जाम से पहले बातचीत करेंगे।
  2. राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी। यह यात्रा पहली बार हिंदी राज्य में दाखिल हो रही है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के CM बने; बोले- जहां थे वहीं आ गए, अब कहीं नहीं जाऊंगा

नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को डिप्टी CM बनाया गया है। शपथ के बाद नीतीश ने कहा, ‘जहां थे वहीं फिर आ गए हैं और अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल नहीं। मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा।’

इन मंत्रियों ने शपथ ली: डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा), विजेंद्र प्रसाद (जदयू), श्रवण कुमार (जदयू), विजय कुमार चौधरी (जदयू), संतोष कुमार सुमन (हम) और सुमित सिंह (निर्दलीय) ने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं।

 

2. इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में हराया, पोप की गेम चेंजर पारी, डेब्यूटेंट हार्टले ने लिए 9 विकेट

इंग्लिश बैटर ओली पोप ने चौथे दिन के पहले सेशन तक 196 रन बना डाले।

इंग्लैंड ने भारत को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 28 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने चौथे दिन की शुरुआत 6 विकेट पर 316 रन के स्कोर से की और दूसरी पारी में 420 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 231 रन का टारगेट दिया। इस सेशन में इंग्लिश बैटर ओली पोप ने चौथे दिन के पहले सेशन तक 196 रन बना डाले। इस पारी में डेब्यू मैच खेल रहे इंग्लिश स्पिनर टॉम हार्टले ने 7 विकेट झटके। पहली पारी में उन्हें दो विकेट मिले थे।

 

3. खड़गे बोले- भाजपा के लोग मोदी को विष्णु का 11वां अवतार बनाने में लगे हैं

Today Kharge will start Lok Sabha election campaign from Uttarakhand. |  राहुल गांधी की वजह से PM को नींद नहीं आती: खड़गे बोले- भाजपा के लोग मोदी को  विष्णु का 11वां अवतार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मोदी को विष्णु का 11वां अवतार बनाने में लगे हुए हैं। खड़गे ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलती हैं। राहुल गांधी की वजह से आज-कल प्रधानमंत्री को नींद नहीं आती है। उनके सपने में पहले नेहरू, राजीव गांधी और सोनिया गांधी आते थे। अब राहुल आते हैं।

 

4. बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर आदमी, मस्क को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचे

Elon Musk Vs Bernard Arnault; Bloomberg Billionaire Index | Mukesh Ambani  Net Worth | बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी: मस्क को पीछे  छोड़कर टॉप पर पहुंचे, इस लिस्ट में

फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, अरनॉल्ट की नेटवर्थ 17.20 लाख करोड़ रुपए है। 16.96 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क दूसरे नंबर हैं। वहीं जेफ बेजोस 15.04 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

टॉप-10 में कोई भारतीय नहीं: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 8.64 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर हैं। वहीं गौतम अडाणी 6.23 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 16वें पायदान पर हैं।

 

5. फ्रांस में मोनालिसा पेंटिंग पर सूप फेंका, हेल्दी फूड का अधिकार मांग रहे हैं प्रदर्शनकारी

फ्रांस के पेरिस शहर के लूव्र म्यूजियम में रखी विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग मोनालिसा पर दो महिलाओं ने सूप फेंक दिया। यह महिलाएं उस सामाजिक संगठन से जुड़ी हैं, जो फ्रांस में पोषक और टिकाउ भोजन को संवैधानिक अधिकार बनाए जाने की मांग कर रहा है। हालांकि सूप की वजह से पेंटिंग को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह बुलेट प्रूफ ग्लास में रखी है। 2022 में एक एक्टिविस्ट ने इस पर केक फेंका था।

6. मालदीव की संसद में मारपीट, प्रेसिडेंट मुइज्जू की कैबिनेट को लेकर विपक्ष का हंगामा

मालदीव की संसद में रविवार को इस तरह के हालात नजर आए।
मालदीव की संसद में मारपीट और हंगामा हुआ। प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू की कैबिनेट पर संसद की मुहर लगनी थी। जब विपक्षी सांसद संसद के अंदर जाने लगे तो गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाया और उनके कान के पास अपने साथ लाए बिगुल बजाने लगे। सत्ता पक्ष के सांसदों ने विरोध किया। कुछ देर में मामला मारपीट तक जा पहुंचा।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat